नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बर्नपुर क्रिकेट क्लब के महासचिव गिरफ्तार



बर्नपुर : बर्नपुर की एक नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी ने बर्नपुर इस्को के अंतर्गत बर्नपुर क्रिकेट क्लब के महासचिव रमन झा के ऊपर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। हीरापुर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद रमन झा को गिरफ्तार कर लिया है। रमन झा इस्को कर्मी हैं तथा श्रमिक संगठन से भी जुड़े हुए हैं। पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि बीते 17 सितंबर को रमन ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठा लिया एवं उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात