रांनीगंज : रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बाइक चोरी एवं बोलेरो कार चोरी का पर्दाफाश करते हुए बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं बोलेरो कार उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के शेखपुरा से बरामद किया है.पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 9 सितंबर को जेके नगर के एक नंबर धौड़ा इलाके से संतोष कुमार शुक्ला की होंडा एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई थी, संतोष शुक्ला ने स्कूटी चोरी की शिकायत निमचा फांड़ी में दर्ज कराई थी. जिसकी शिकायत संख्या केस नंबर 494/22 है. जिसके बाद रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी पुलिस ने जांच में पाया कि गोलू भुइंया उर्फ गोला जिसका स्थाई पता जेके नगर का 18 नंबर है, जो अभी बेलियाबथान के एक भाड़े के घर में रहता है, उसने स्कूटी चुराई है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते 10 सितंबर को उसे बेलियाबथान इलाके से गिरफ्तार किया ,जिसे कोर्ट में पेश कर 4 दिनों की रिमांड पर लिया गया,रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने जेके नगर लाइन पर एक नंबर धोड़ा से स्कूटी चुराई है, उसके निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार की सुबह छापामारी कर 18 नंबर स्थित उसके पुराने घर से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी एवं एक होंडा साइन बाइक भी बरामद किया.बाइक के विषय में उसने बताया कि यह बाइक उसने जेके नगर बाजार से चुराई है.पुलिस ने बुधवार को उसे आसनसोल कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
वहीं दूसरी ओर दो मार्च 2021 को नीमचा कोलियरी के निवासी पंकज कुमार सिंह का बोलेरो जीप चोरी हो गया था.निमचा पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में उनका बोलेरो कार है, परंतु एक साल बीत जाने के बावजूद भी उनकी कार अब तक बरामद नहीं हुई जिसके बाद उन्होंने 15 मई 2022 को निमचा फांड़ी में शिकायत भी दर्ज कराई, जिसका केस संख्या 288/22 है.निमचा फांड़ी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश बलिया के शेखपुरा से बोलेरो कार बरामद किया. जहां से कार चोरी के अभियुक्त फरार हो गए. कार को लेकर निमचा फांड़ी पुलिस फांड़ी ले आई. मालूम हो कि जब से निमचा फांड़ी का प्रभार रंजीत विश्वास ने संभाला है, उनके नेतृत्व में लगातार कई चोरी के मामलों सहित अन्य कई मामलों का निष्पादन हुआ है.



0 टिप्पणियाँ