पूर्वजों को जल तर्पण करते हुए लोगों की उमड़ी भीड़ दुर्गापुर दामोदर बैरेज मे।




दुर्गापुरः श्राद्ध पक्ष पर दुर्गापुर दामोदर बैराज नदी के साथ-साथ तलाब जलाशयों के किनारे परिवार के लोग पहुंचकर पूर्वजों को जल तर्पण किया इस दौरान सुबह से ही दुर्गापुर बैरेज, अजय नदी सहित विभिन्न तलाब जलाशय आदि जगहों पर में लोगों की उमड़ी भीड़ देखी गई।

पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि हिंदू संस्कृति में श्राद्ध पक्ष का विशेष प्रावधान है, ऐसे में प्रत्येक हिंदू परिवार को अपने पूर्वजों का श्राद्ध करना चाहिए और उन्हें जल तर्पण अवश्य करना चाहिए। यदि नदी किनारे तर्पण करने में परेशानी हो तो घर पर भी जल तर्पण किया जा सकता है।मनुष्य का शरीर नाशवान है, आत्मा अजर और अमर होती है। ऐसे में पूर्वजों की आत्माएं श्राद्ध पक्ष में अवश्य धरती पर आती है और अपने परिवारों तक पहुंचती है। यहां तक कि जल तर्पण के दौरान पानी सहित श्राद्ध पक्ष में घर पर बनाए भोजन करती हैं। इसलिए हिंदू संस्कृति के अनुसार हमें अपने पूर्वजों का तिथि पर श्राद्ध और प्रतिदिन जल तर्पण करना चाहिए। इसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गापुर बैरेज सहित विभिन्न तलाब अधिक जलाशयों पर पुलिस की निगरानी देखी गई दामोदर नदी में स्पीड बोट पर पुलिस तैनात थे ताकि किसी भी तरह से कोई व्यक्ति अगर पानी में डूबता है उसे तुरंत बचा लिया जाएगा इसके अलावा भी महिला पुलिस एवं सिविक वॉलिंटियर भी काफी संख्या में तैनात किए गए थे नदी में बैलून लगाया गया था चिन्हित किया गया था कि इसके नीचे नहीं जाएं बार-बार कोक ओवन थाना पुलिस की तरफ से अनाउंसमेंट की जा रही थी कि जो चिन्हित किया गया है उसको पारकर नहीं जाएं नहीं तो खतरा हो सकता है लोगों में सतर्क की जा रही थी पुलिस के द्वारा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात