मूल्य वृद्धि को लेकर तृणमूल की विरोध सभा




आसनसोल : पेट्रोल डीजल सहित अन्य घरेलू सामान में बेतहाशा वृद्धि को लेकर तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार को आसनसोल के भगत सिंह मोड़ के निकट अनोखे रूप से विरोध सभा आयोजित किया गया। इस विरोध सभा में अमित शाह को इंडियाज ग्रेटेस्ट पप्पू कहकर केंद्र सरकार का विरोध किया गया। मौके पर एमएमआईसी सह तृणमूल नेता गुरदास चटर्जी, विश्वरूप दत्ता राय उर्फ किंग, समिरन कर्मकार उर्फ पिंटू, भानु बोस, भोला चक्रवर्ती, कौशिक मंडल आदि उपस्थित थे। इस दौरान गुरदास चटर्जी ने कहा कि भाजपा वाले पहले राहुल गांधी को भारत का सबसे बड़ा पप्पू कहते थे लेकिन सच्चाई यह है कि आज भारत का सबसे बड़ा  पप्पू देश के गृहमंत्री अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है उससे आज जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसके खिलाफ आने वाले समय में हर शाखा संगठन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गुरदास चटर्जी के अलावा सहित युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सदस्यगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान