मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई दुर्गा पूजा मंडपों का वर्चुअल उद्घाटन किया







 रांनीगंज-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम को राज्य के अन्य हिस्सों के साथ-साथ रांनीगंज कोयलांचल इलाके में भी वर्चुअल माध्यम से दुर्गा पूजा मंडप का उद्घाटन किया . इस दिन मुख्य मंत्री ने रानीगंज के 88 नंबर वार्ड के 34 साल पुराने कालीताला दुर्गा पूजा समिति की पूजा मंडप का उद्घाटन किया. इस मौके पर रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता, एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी व क्लब के सदस्य मौजूद रहे . वहीं ग्रामीण इलाके के साहेबगंज दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा पुजा का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर बल्लभपुर चौकी के आईसी शिलादित्य बनर्जी, दो गांवों के ग्राम प्रधान, तृणमूल प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से यहां मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के इस वर्चुअल उद्घाटन से पूजा आयोजक बेहद खुश हैं. कलीताला पूजा कमिटियों के सदस्यों ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे चरण में वर्चुअल तरीके से पूजा का उद्घाटन किया, इस बार उनकी पूजा का थीम कोरोना वायरस का टीकाकरण है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात