कुल्टी : राज्य सरकार के पड़ाए समाधान परियोजना के तहत कुल्टी के शालबागान इलाके में इलाके की समस्याओं को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें इलाके के एक रास्ते के निर्माण को लेकर फैसला हुआ था। इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा गुरुवार को शालबागान पहुंची। जहां तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शालबागान के एक रास्ते के निर्माण के लिए नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पाड़ाए समाधान नामक योजना निकाली है। जिसके के तहत इस सड़क का निर्माण हो रहा है। इसकी लागत 4 लाख 80 हजार आएगी। इस सड़क के बन जाने पर स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान मौके पर स्थानीय पार्षदों के अलावा तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ