जामुड़िया में खुली जन औषधि केंद्र





जामुड़िया - जामुड़िया शहर बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित जामुड़िया पेट्रोल पम्प के समीप प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन जामुड़िया चैंबर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया एवं डाक्टर नीरज कालोटिया ने फीता काट कर किया. इस मौके पर जयप्रकाश डोकानिया ने कहा की आज लगभग सभी लोग कोई ना कोई बीमारियों से पीड़ित है. बिमारी से छुटकारा पाने के लिए अधिक पैसे देकर दवा खरीदना पड़ रहा है, लेकिन यहाँ पर जिस दवा का मूल्य 100 रूपये है, उन्हे यहाँ पर मात्र 20 रूपये में उपलब्ध होगा. डाक्टर नीरज कोलोटिया ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में सभी लोगों को इस दवा का लाभ मिल सके. इसके लिए यह दवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया. यहाँ पर बहुत से ऐसे लोग है ,जो पैसे के अभाव में सही समय पर वह दवा नहीं खरीद पाता है लेकिन यहाँ पर आकर कम पैसे मे अच्छी क्वालिटी का दवा ले सकते है . यह दवा केन्द्र खुलने का समय सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे पुनः 4 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक खुलेगी. मौके पर मनीश कुमार सराफ, सुरेन्द्र कुमार झुनझुनवाला, महेश कुमार सवाड़िया, संदीप खैतान, सनी छाबड़ा, राकेश खनुजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता