माकपा कर्मी एवं आभास रॉय चौधरी के रिहाई की मांग को लेकर डीवाइएफआई द्वारा रास्ता अवरोध





 जामुड़िया - बीते कुछ दिनों पुर्व वर्धमान के कार्जन गेट के समीप बामपंथी की और से कानून तोडो आंदोलन एवं कोलकता के बागुईहाटी में दो छात्रों को अपहरण कर उनकी बेहरमी से हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलन कर रहे वामपंथी लोगों पर लाठीचार्ज कर सैकड़ो लोगों को पुलिस के दवारा पिटाई कर आभास राॅय चौधरी सहित सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किये हुए लोगों को रिहाई की मांग पर जामुड़िया डिवाईएफआई की और से जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क को बोरो एक कार्यलय के समीप अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. यह देख अवरोध कर रहे लोगों को हटाने के लिए मौके पर पुलिस पहुँची पर उन्हे दर किनारा कर 20 मिनट तक सड़क अवरोध चलता रहा . इस मौके पर डिवाईएफआई के नेता बुद्धदेव रजक ने कहा कि विते कुछ दिनों पहले पूर्व वर्धमान में बामपथी की और से कानून तोड़ो कार्यक्रम के साथ विभिन्न मांगो को लेकर यह अवरोध किया गया था जिसमें सभी लोग शान्ति पुर्वक अंदोलन कर रहे थे,लेकिन शाशक दल के पुलिस लाठी चार्ज कर दिया ,जिसमें हमारे लोग को काफी चोट लगी ओर उनका इलाज वर्धमान मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 72 माकपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया. उन्हें तत्काल रिहा करने होंगे. मौके पर डिवाईएफआई के जिला सचिव विक्टर आचार्य ,विकाश यादव, प्रदीप बाऊरी, मोहन भंडारी ,प्रणव मुख़र्जी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात