विधायक द्वारा विद्यालय के बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया




रानीगंज- रानीगंज में 89 नंबर वार्ड अंतर्गत अंजुमन उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया गया. रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने इस बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया. इस बाउंड्री वॉल के निर्माण में 17 लाख से ज्यादा की लागत आई है. तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोशिश करती रही हैं, विशेषकर लड़कियों को शिक्षित करने के लिए ममता बनर्जी ने कई परियोजनाएं बनाई है, वही रानीगंज के नवासी नंबर वार्ड के पार्षद मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने इस बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया इस बनाने के लिए काफी लंबे समय से जद्दोजहद की जा रही थी. आज यहां के लोगो को इस बात की खुशी है कि विधायक ने इस बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया .इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी तापस बनर्जी से अनुरोध किया, जिसपर तापस बनर्जी ने कहा कि जल्द ही इस पर भी कोई फैसला लिया जाएगा कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले इस्लामिक कलमा पढ़ा गया इसके बाद छात्रों ने सभी आमंत्रित अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. साथ ही यहां विद्यार्थियों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई. कार्यक्रम के दौरान 89 नंबर वार्ड के पार्षद ने कुछ बच्चियों को वस्त्र भी प्रदान किए. इस मौके पर मोहम्मद अराफात, मास्टर शाहिद, गुलाम सहित इस स्कूल के तमाम शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात