पितरों के तर्पण के साथ पित्र पक्ष की समाप्ति, दामोदर एवं अजय नदी पर पितरों का तर्पण के लिए जुटी भारी भीड़




आसनसोल : महालया के दिन पितरों का तर्पण के साथ पितृपक्ष समाप्त हो गया। शिल्पांचल में दामोदर एवं अजय नदी के घाटों पर पितरों को तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी दामोदर नदी के बराकर डिशेरगढ़ बर्नपुर के बाबा भूतनाथ घाट रानीगंज के बल्लवपुर दामोदर घाट सहित विभिन्न घाटों पर पितरों को तर्पण देने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। 

 बंगाल में महालया का विशेष महत्व है। इस दिन बंगाली परिवार मां दुर्गा के आने का आह्वान करते हैं। महालया सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर पितरों के तर्पण के लिए रविवार को सुबह से ही दामोदर एवं अजय नदी के किनारे घाटों और विभिन्न तलाबों के पास लोग अपने पितरों को तर्पण करते दिखे।

मान्यता है कि महालया के साथ श्राद्ध पक्ष खत्म होते हैं। इस दिन लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। 

तर्पण का सिलसिला दिनभर जारी रहा। वहीं, महालया के साथ बंगाल में दस दिवसीय दुर्गा पूजा का आरंभ हो गया। दरअसल महालया के दिन से ही देवी पक्ष की शुरुआत मानी जाती है। मान्यता है कि महालया के साथ जहां श्राद्ध पक्ष खत्म होते हैं‌। इसी दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन कर अगले 10 दिनों के लिए वास करती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात