रांनीगंज--- रानीगंज के 89 नंबर वार्ड अंतर्गत राजा बांध इलाके में गुरुवार को सन्ध्या अड्डा के चैयरमेन सह रांनीगंज के विधायक तापस बनर्जी द्वारा रास्ता एवं ड्रैनेज निर्माण के शिलान्यास के दौरान स्थानीय कुछ महिलाओं ने विधायक तापस बनर्जी के सामने अपनी परेशानियों को बयां किया।. इन महिलाओं का कहना था कि उन्होंने यहां किसी मो0 शाहिद नामक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी,पेंच दरअसल यह जमीन एक तालाब है ,जबकि शाहिद ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही उस तालाब की भराई कर जमीन उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा, जिससे वहां पर वह लोग निर्माण कर सकते हैं, लेकिन अब स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं पार्षद यह कह रहे हैं कि तालाब की भराई नहीं की जा सकती है,यह गैरकानूनी है। इन महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा लगाकर शाहिद से यह जमीन खरीदी थी लेकिन क्योंकि वह पढ़े-लिखे नहीं है, उनको यह पता नहीं था कि तालाब की भराई नहीं की जा सकती है. अब वह कहां जाएंगे .वहीं जब शाहिद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति उनको तालाब बेचकर झारखंड चला गया है. इन महिलाओं ने कहा कि शाहिद से तालाब खरीदने वालों में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो टीएमसी के सक्रिय कर्मी भी है, उन्होंने इसकी गुहार स्थानीय टीएमसी कर्मियों से भी लगाई, पर कोई उनकी मदद नहीं कर रहें हैं।इन महिलाओं का कहना है कि क्या पार्टी सिर्फ वोट बटोरने के लिए है, जब इन लोगों को पार्टी की सबसे ज्यादा जरूरत है तब पार्टी उनके साथ खड़ी नजर नहीं आती .हालांकि इस बारे में जब तापस बनर्जी से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि किसी भी हालत में तालाब की भराई नहीं करने दी जाएगी.वहीं टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े न होने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ है लेकिन किसी के अनैतिक कार्य की जिम्मेदारी पार्टी नहीं लेगी. 89 नंबर वार्ड के पार्षद मुजम्मिल शहजादा ने भी इस बात की तस्दीक करते हुए कहा कि वह यहां के पार्षद है और उनके वार्ड में अगर कोई अवैध कार्य होता है, तो उनको जवाबदेही करनी पड़ती है. वह अपने वार्ड में कोई अवैध काम नहीं होने देंगे. मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि जब इन महिलाओं ने तापस बनर्जी से बात की तो तापस बनर्जी ने भी उनको यही कहा और उनसे पूछा कि जब वह शाहिद से वह तालाब खरीद रहे थे तब उनको क्या पता नहीं था कि वह तालाब है वहां पानी है और तालाब की भराई नहीं की जा सकती है .उन्होंने साफ कहा की पार्टी कार्यकर्ता होने का यह मतलब नहीं है कि कोई कुछ भी गलत काम करें .इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग यह कार्य कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह टीएमसी के समर्थक है ,दरअसल वह अंदर ही अंदर माकपा के लिए काम कर रहे हैं .उन्होंने बताया इससे पहले भी जो पार्षद थे उन्होंने अपने वार्ड में किसी भी अवैध कार्य को रोकने की कोशिश नहीं की, लेकिन अब वह ऐसा नहीं होने देंगे और अपने वार्ड में कोई भी अवैध काम होने नहीं देंगे ,जिससे राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम बदनाम हो.


0 टिप्पणियाँ