रानीगंज- : रानीगंज थानांतर्गत निमचा फाड़ि पुलिस ने बीते 17 सितंबर को निमचा हाड़ाभांगा इलाके के ईसीएल के ट्रांसफार्मर से चोरी हुए तांबा के केबल मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 फुट केबल बरामद कर लिया है.
इस विषय में पुलिस ने बताया कि बीते 17 सितंबर को निमचा हाड़ाभांगा के एक ट्रांसफार्मर जिससे निमचा इलाके की बिजली सप्लाई होती है. उस ट्रांसफार्मर से चोरों ने तांबा का केबल काट लिया था. जानकारी मिलने के बाद उसी रात डामालिया इलाके से सुदीप्तो ओरांव एवं काजोड़ा इलाके से जगन्नाथ रुईदास को गिरफ्तार किया. 18 सितंबर को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने केबल चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.इनके निशानदेही पर इस चोरी में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें डामालिया के ही अजय भुइयां एवं रोहित बाउरी शामिल थे. इनसे पूछताछ करने के बाद हाड़ाभांगा इलाके से बुधवार की रात 30 फुट चोरी गए तांबा के केवल बरामद किए गए. गुरुवार को इन चारों को कोर्ट में चालान किया गया.

0 टिप्पणियाँ