टोटो शोरूम को बंद करने की मांग पर आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन ने आरटीओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में टोटो शोरूम पर अवैध तरीके से टोटो बेचने का आरोप लगाते हुए आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी मांगों का एक ज्ञापन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मृणमय मजूमदार को सौंपा। यह धरना प्रदर्शन आरटीओ कार्यालय परिसर में की गई। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन के नेता राजू आहूवालिया ने किया। ज्ञापन सौंपने के बाद राजू आहूवालिया ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी टोटो का शोरूम है। वह अवैध ढंग से चल रहा है। उन लोगों के पास कोई ट्रेड लाइसेंस नहीं है। वे लोग युवाओं को भ्रमित करके टोटो बेच रहे हैं। नियम के अनुसार उन्हें ऑफर लेटर देना होता है। उसके बाद उन्हें रूट दिया जाता है।वे लोग युवाओं को भ्रमित कर कर रहे हैं कि उन्हें अपने स्तर पर ऑफर लेटर और रूट मुहैया करवा देंगे। लेकिन टोटो बिक्री हो जाने के बाद वे लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण पूरे आसनसोल क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया है। क्योंकि टोटो चालक अपने रूट में ना चल के ऑटो, मिनी बस, बस, के रूट में चल रहे हैं। जिसके लेकर आए दिन झगड़ा हो रहा है। राजू आहूवालिया ने कहा कि अवैध टोटो शोरूम बंद करने के लिए जिलाशासक,महकमा शासक,आरटीओ अधिकारी पुलिस प्रशासन सभी को वे एक पत्र लिख चुके हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। नगर निगम को भी ट्रेड लाइसेंस नहीं होने के बावजूद शोरूम कैसे किया गया है। इस को लेकर कार्यवाही करनी चाहिए। लेकिन नगर निगम भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरटीओ अधिकारी ने हमें आश्वासन दिया है कि वे जल्द इस पर कार्यवाही करेंगे। यदि 1 सप्ताह के अंदर अवैध टोटो शोरूम पर कार्यवाही नहीं की गई, तो हम लोग आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी सीएनजी के ऑटो हैं। वे सभी आरटीओ कार्यालय में आकर जमा कर देंगे। गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश है कि जिस टोटो को नंबर आवंटित किया जायेगा। वहां उसे पहले ऑफर लैटर देना होगा और उसके रूट को चिन्हित करना होगा । लेकिन शहर में इन प्रावधानों के पालन किये बिना ही एक निजी कंपनी के द्वारा निर्मित टोटो को नंबर आवंटित किया जा रहा है । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) मृणमय मजुमदार ने कहा कि अलीपुर कोर्ट द्वारा जारी निर्देश पर नंबर आवॅटत किये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता