8 मछली विक्रेताओं को इंसुलेटेड बॉक्स प्रदान किया गया



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित बहादुरपुर बीडीओ कार्यालय के मैदान में शुक्रवार को मत्स्य विभाग के कर्माध्यक्ष के द्वारा 8 मछली विक्रेताओं को निशुल्क साइकिल और इंसुलेटेड बॉक्स प्रदान किए गये. यह साइकिल और इंसुलेटेड बॉक्स मत्स्य विभाग के कर्माध्यक्ष के अनुदान से प्रदान किया गया. चुरुलिया, चिंचुड़िया, हिजलगोड़ा ,तपसी अंचल के आठ मछली व्यापारियों को निशुल्क साइकिल और इंसुलेटेड बॉक्स बांटे गये. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि इन मछली विक्रेताओं के पास अपने साइकिल या इंसुलेटेड बॉक्स नहीं है उनको मुहैया कराना है. अक्सर देखा गया है कि कई मछली विक्रेताओं के पास उनके अपने साइकिल नहीं होते या इंसुलेटेड बॉक्स के अभाव में मछली विक्रेताओं की मछलियां खराब हो जाती हैं. ऐसे में उन को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. ऐसे मछली विक्रेताओं की सहूलियत के लिए राज्य सरकार की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इनका आमदनी बरकरार रहे. इस मौके पर जामुड़िया के बीडीओ जिस्नु दे,जामुड़िया पंचायत के सह सभापति रेणुका बाउरी, अनिमेष बैनर्जी, जगन्नाथ सेठ एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात