रानीगंज-अपने विवाह के लिये रानीगंज बाजार सोने के गहना का आर्डर देने आई यवती के बैग से उचक्कों ने मिनी बस से 50 हजार रुपये उड़ा दिये. बराकर की बेलुनिया ग्राम निवासी प्रियंका पाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रविवार को अपने शादी के लिए रानीगंज बाजार में गहना बनाने का आर्डर देने आई थी.
वह लोग आसनसोल से रानीगंज मिनी बस में आ रही थी. बस में उतरने के पश्चात देखा उसके बैग में सोने के दुकानदार को एडवांस देने वाले 50 हजार रुपये गायब है.युवती ने लिखित शिकायत रानीगंज थाना में दायर करवाई, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

0 टिप्पणियाँ