गरिमा के द्वारा 4 आदिवासी ग्राम में 150 महिलाओं को वस्त्र एवं 100 बच्चो को होर्लिक्स प्रदान की गयी






रानीगंज- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का महिला शाखा गरिमा की ओर से गुरुवार को मेजिया के पावड़ा ग्राम अंचल के 4 आदिवासी मुहल्ला में महिलाओं को साड़ी जबकि बच्चो को होर्लिक्स वितरण की गई.इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष संदीप केडिया ने बताया कि लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाले प्रोजेक्ट फीड द हंगर अर्थात भूखे को भोजन प्रदान करना,रानीगंज शाखा यह योजना नियमित रूप से चला रही है,इसी के तहत लायंस क्लब के महिला विंग गरिमा के द्वारा आज बच्चो को होर्लिक्स, फ़ूड पैकेट के अलावा 150 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गयी है. प्रोजेक्ट चैयरमेन मेघा कालोटिया ने बताया कि महिलाओं को साड़ी लायंस क्लब के वरिष्ट सदस्य डॉ एस के बासु जबकि संगीता सारडा द्वारा 100 बच्चो को होर्लिक्स प्रदान की गयी है . विशेष अतिथि शिक्षक वासुदेव गोस्वामी ने बताया कि यह पूरा आदिवासी इलाका है, यहां तक सेवा पहुंचाना कठिन है ,पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की महिला शाखा गरिमा के सदस्यों ने जिस रूप से इन सब इलाकों में पहुंचकर सेवा किया है,उसके लिए इस अंचल के लोग इन्हें दुआएं दे रहे है .अध्यक्ष संदीप केडिया ने कहा की पूजा त्यौहार में एक दूसरे का सहयोग करना एवं खुशियां लाना ही समाज के प्रति हमारा कर्तव्य होता है.इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के सदस्य राजेश जिंदल,सुनील गनेरीवाल,मुकेश गुप्ता,मधु साव,नुपुर सिन्हा,सरिता जिंदल,मधु गुप्ता,छवि गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात