भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने दुर्गापूजा के अवसर पर 250 महिलाओं को साड़ी प्रदान किये



जामुड़िया-भारतीय जनता पार्टी जामुड़िया द्वारा वार्ड नंबर 10 के निंघा में तथा वार्ड नंबर 12 के श्रीपुर वाद्ययकर पाड़ा के लगभग 250 महिलाओ को साडी प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के हाथो यह साड़ियाँ वितरण की गयी. इस अवसर पर जितेंद्र तिवारी ने कहा की माताएं जो सदैव अपना स्वार्थ पूरी तरह से त्याग कर अपना जीवन अपने परिवार को खुश रखने में समर्पित कर देती हैं, हम उन माताओं को दुर्गा पूजा के अवसर पर छोटी सी भेंट के रूप में यह वस्त्र वितरण कर रहे हैं , और आप सभी माताओं का ये वस्त्र स्वीकार करना हम सभी के लिए यह सिद्ध करता है की आप भी हमें अपने परिवार के ही एक सदस्य के रूप में स्वीकार करती हैं . भाजपा नेता निरंजन सिंह ने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा की तृणमूल वोट लूट कर नगर निगम में क्षमता में आई है, परन्तु जनता के प्रति जो उनका दायित्व है उससे वह कोसों दूर है, यहां तक की पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने जनहित में जो भी काम किया था , आज तक वह कार्य भी प्रारंभ नहीं कर पाई है . तृणमूल कांग्रेस दुर्नीति में इस तरह लिप्त हो गई है की हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार का जोंक बंगाल का खुन चुस रहा है . हम सेवा के माध्यम से जनता के हृदय तक पहुंचना चाहते हैं ,जबकि तृणमूल वोट लूट कर जनता को डराना चाहती है .

इस अवसर पर मंडल 3 के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान,भाजपा नेता निरंजन सिंह , साधन माजी, दीनबंधु राय, अमित नोनिया समेत सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात