दुर्गा पूजा कोआर्डिनेशन कमेटी 2022




दुर्गापुरः आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गा पूजा कोआर्डिनेशन कमेटी को लेकर सोमवार की सुबह को सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम, डीसी अभिषेक गुप्ता, दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी,आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त कवी दत्ता, एसीपी तथागत पांडे तथा प्रदूषण नियंत्रण दफ्तर के अधिकारी, दमकल विभाग के अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारी दुर्गापुर स्टील प्लांट नगर प्रशासन के अधिकारी सहित दुर्गापुर के विभिन्न पंडाल के पूजा कमेटी के कार्यकर्ता एवं महिला पूजा कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर डीसी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर यह मीटिंग बुलाई गई है. इसमें पूजा कमेटियों को क्या परेशानी हो रही है .यह लोग अपने बात को हमारे सामने रखेंगे और हमारे उपस्थित अधिकारी इसकी समस्या का समाधान करेंगे. इसके अलावा पूजा कमेटियों को गाइडलाइन दी गई है. इसके तहत ही पंडाल बनाने की बात कही गई है. कोरोना महामारी को देखते हुए पंडाल के कुछ नियमों में बदलाव की भी बात कही गई है, ताकि दूर-दूर से पंडाल देखने वाले लोग पहुंचे और भीड़ होगी मगर हम लोग चेष्टा कर रहे हैं. भीड़ को किस तरह से हल्का किया जाए इसके अलावा थर्माकोल प्लास्टिक आदि को वर्जित किया गया है. इन सब बातों को ध्यान रखकर ही पंडाल बनाए जाएंगे साउंड पोलूशन को भी लेकर बातचीत की जा रही है, कितना डेसिमल बजाया जाएगा इसकी भी जानकारी दी जाएगी, तथा पार्किंग की व्यवस्था किस तरह से होगी. इस पर भी आलोचना होगी और जिन लोगों को अभी तक परमिशन लेटर नहीं मिला है किस कारण से नहीं मिल रहा है इस सब पर भी आलोचना की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता