रानीगंज-राज्य के अन्य शहरों के साथ कोयलांचल के स्कूलों में भी गुरुवार को निर्मल विद्यालय अभियान की शुरुआत हुई. प्रत्येक वर्ष 7 दिवसीय यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,इसके तहत राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर रानीगंज के सियारसोल ग्राम प्राथमिक विद्यालय की ओर से स्कूल के शिक्षिक और विद्यार्थियों ने 15 दिवसीय निर्मल विद्यालय अभियान के तहत पूरे इलाके की परिक्रमा कर, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक एवं थर्माकोल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया. रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने गाना गाते हुए लोगों को जागरुक किया. इस रैली में मुख्य रूप से स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक निर्माल्य सेन गुप्ता सहित स्कूल के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहें. दूसरी ओर निर्माल्य सेन गुप्ता ने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


0 टिप्पणियाँ