रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 89 के चूड़ीपट्टी में निर्माणाधीन दो तल्ला अवैध बिल्डिंग कांपलेक्स को तोड़ने की नोटिस नगर निगम ने जारी की है ,जिसमें उल्लेख किया गया है कि 15 दिनों के अंदर इस कंपलेक्स को बिल्डिंग मालिक तोड़ दे ,अन्यथा नगर निगम इस पर कार्यवाही करते हुए इसे तोड़ देगी,ओर ईसे तोड़ने में खर्च होने वाली राशि भी नगर निगम वसूलेगी.नगर निगम के इस आदेश के पश्चात अवैध निर्माण कारियो में हड़कंप मच गई है. अंचल में हो रही अवैध रूप से निर्माण करने वाले अन्य प्रमोटरों में बौखलाहट मच गयी है. नोएडा में ट्विन टावर तोड़े जाने की तरह रानीगंज शहर में यह पहला अवसर है जब अंचल में किसी कंपलेक्स को तोड़ने की नोटिस जारी की गई है,इसके पहले तक नगर निगम अवैध निर्माण कारी प्रमोटरों से सिर्फ हर्जाना ही वसूलते आई है.
ज्ञात हो की बीते तीन माह पूर्व आसनसोल नगर निगम के भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने इस अवैध निर्माण हो रहे डब्ल स्टोरी बिल्डिंग के बिना नगर निगम के आदेश के तालाब के कुछ हिस्से के जमीन पर निर्माण किये जाने को लेकर ट्विटर एवं फेसबुक सोशल मीडिया में दिए जाने और इसे वायरल होते देख नगर निगम ने तत्काल कदम उठाया. आनन फानन में रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता 20 अगस्त 2022 साकिब खान,इमरान खान,फैज अहमद खान एवं सैफ खान के विरुद्ध रानीगंज थाना में एफ आई आर दर्ज कराया था नगर निगम की ओर से रानीगंज बोरो प्रभारी दिबेन्दू भगत ने इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता के साथ उक्त बिल्डिंग का सर्वेक्षण कर नगर निगम को रिपोर्ट दिया था,नगर निगम ने तत्काल निर्माण कार्य को रोकने के लिए नोटिस जारी किया था,पुनः नगर निगम ने इस बिल्डिंग तोड़ने का नोटिस जारी किया था,सूत्रों के मुताबिक इस नोटिस को बिल्डिंग मालिक को नगर निगम ने डाक द्वारा भेजा था,पर उसे उनके द्वारा ग्रहण न किये जाने पर यह नोटिस उक्त बिल्डिंग में लगा दिया था, लेकिन उक्त नोटिस को फाड़ दिया गया. हालांकि आसपास के लोगों में इस बात को लेकर खुशी है कि इस अवैध निर्माण कांपलेक्स को तोड़ी जाएगी , और वर्षो पुरानी तलाब की रक्षा होगी.लोगो का यह भी कहना है कि उक्त बिल्डिंग के दूसरा तल्ला तक 10120 वर्ग फ़ीट निर्माण भी हो गये, पर इतने दिनों तक रानीगंज बोरो क्यों सोये रही,जबकि इसे बनने में कई माह लगे होंगे.इस बारे में रानीगंज के इंजीनियर कौशिक सेन गुप्ता से पूछे जाने पर बताया कि उन्हें आए हुए कुछ ही माह हुए है,जब उन्हें इस अवैध निर्माण की जानकारी मिली तब उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग मालिक के विरुद्ध एफ आईआर कराते हुए कार्य रुकवाया,घर तोड़ने की 15 दिन नोटस दे दी गयी है,नगर निगम के अगले आदेश का इंतजार है .ज्ञात हो कि इस बिल्डिंग का बिना प्लान पास किये और जमीन से सम्बंधित बिना पूरी कार्यवाही किये ही दो तल्ला बिल्डिंग खड़ा कर दी गयी. दूसरी ओर रानीगंज बोरो प्रभारी दिवेन्दु भगत ने इस सम्बंध में कुछ भी कहने से इंकार किया.



0 टिप्पणियाँ