फॉस्बैकी ने 11 जिले के 60 मेधावी छात्र और खिलाड़ियों को किया सम्मानित




आसनसोल : फॉस्बैकी के द्वारा शनिवार को आसनसोल क्लब में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिण बंगाल के एक 11 जिला के 60 मेधावी छात्र छात्राएं और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें एक स्मारक चिन्ह, एक प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद दिया गया। इस दौरा बृजमोहन कुंडू को आजीवन अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इसके अलावा संस्था के अध्यक्ष आर पी खेतान,सचिव सचिंद्र नाथ राय, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ,उद्योगपति पवन गुटगुटिया, एसएन दारूका समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि फॉस्बैकी एक व्यापारिक संस्था है। लेकिन शिक्षा और खेल के बढ़ावा देने के लिए आज जो सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसके लिए संस्था को वह धन्यवाद देते हैं। फॉस्बैकी व्यापारी संस्था होने के बावजूद भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। उन्होंने कहा कि पहले के अपेक्षा दक्षिण बंगाल के 11 जिलों में काफी सुधार आई है। कई जिलों में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आसनसोल में भी एक विश्वविद्यालय बनाया गया है। तृणमूल सरकार के आने के बाद शिक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता