रानीगंज-आसनसोल लोकसभा केंद्र के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज गुरुवार को रानीगंज के रोनाई स्थित गौसे बंगाला पीर बाबा के मजार पहुंचे और शत्रुघ्न सिन्हा ने मजार में चादर चढ़ा कर बाबा के आगे हाथ जोड़े और प्रार्थना की. इस मौके पर उनके साथ 35 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद अख्तरी खातून, नजरुल खान सहित टीएमसी के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहें. इस दौरान सांसद ने कहा कि गौसे बंगाला काफी प्रसिद्ध मजार हैं, मैंने इसकी काफी मान्यताओं के बारे में लोगो से सुना है, मुझे पता है कि यहां सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगो पूरी होती हैं,और इन्हीं मान्यताओं पर विश्वास करते हुए मैं आज बाबा के दरबार में आया हूं. रानीगंज सहित पूरे प्रदेश के लोगों की भलाई की कामना करता हूं.उन्होंने बाबा की दरगाह पर चादरपोशी किया. उन्होंने कहा के रानीगंज शांति और भाईचारे का संदेश देता हुआ एक अंचल है. जहां सभी लोग काफी भाईचारे के साथ रहते हैं, उनका यह आगमन किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं था, उनकी निजी इच्छा थी कि वे ऐसे किसी धार्मिक जगह पर जाएं, और पूरे अंचल और अपने परिवार की भलाई के लिए कामना करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार वह गुरुद्वारे जाएंगे, और उसके बाद मंदिर भी जाएंगे, वह सभी संप्रदाय के मान्यताओं पर पूरा विश्वास करते हैं. पीर बाबा के मजार में आकर उन्हें काफी शांति मिली और उनका मन काफी शुद्ध हो गया.




0 टिप्पणियाँ