रानीगंज-शुक्रवार को खूंटी पूजा का आयोजन कर शुरू हुई दुर्गा पूजा की शुरुवात. रानीगंज के कई पूजा कमेटियों में से एक उदय संघ की ओर से परिचालित सियारसोल मोड़ सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी इस बार 23 वर्ष में प्रवेश की है, और शुक्रवार को खूंटी पूजा रानीगंज के विधायक तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी ने अपने हाथों से किया.आयोजक मण्डल की और से दीपक गोप तथा सचिव विश्वनाथ यादव ने बताया कि इस बार पूजा की थीम हैं "समर्पण". शुभ शक्ति के पास अशुभ शक्ति का समर्पण. इस वर्ष उनकी दुर्गा माता की मूर्ति का निर्माण महेश माझी करेंगे, और पंडाल की सजावट कौशिक पाल करेंगे. उनके पूजा का बजट 5 लाख रुपए हैं.पूरे 2 वर्षों के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा की धूम पूरे कोयलांचल शिल्पांचल में देखने को मिल रही है। पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण सभी त्योहार काफी सादगी से मनाई गयी थी, लेकिन 2 वर्षों के इंतजार के बाद इस वर्ष कोरोना के कम होते ही हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम है।ल. जिसके तहत उदय संघ ने आज खूंटी पूजा कर दुर्गा पूजा की तैयारी आरंभ किया.

0 टिप्पणियाँ