बाराबनी तृणमूल कांग्रेस ने पैदल जुलूस निकाल केन्द्र के खिलाफ की नारेबाजी






बाराबनी-(राहुल कुमार तिवारी की रिपोर्ट)

बाराबनी तृणमूल कांग्रेस ने केन्द्र सरकार द्वरा केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई , ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुये बाराबनी रेल गेट से दोमहानी बाजार तक पैदल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जुलूस में भारी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया एंव केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। बाराबनी तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा की सरकार आगामी प्रधानमंत्री चुनाव से पहले ही डर गई है क्योंकि की वे जानते है हमारी नेत्री ममता बनर्जी आगामी पीएम पद की दावेदार होगी, इसलिए केन्द्र सरकार अभी से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। जिससे हम डर जाये। जो कि कभी नहीं होगा हम लड़ेंगे। और राज्य से जैसे भाजपा को हराया वैसे ही लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी। इस दौरान जामग्राम पंचायत प्रधान केशव राउत, पानूरिया पंचायत प्रधान राजेश हांसदा, उपप्रधान बिस्वजीत सिंह, आशीष मंडल, वरुण तिवारी और कई अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान