तृणमूल के पूर्व पार्षद द्वारा खाप पंचायत बैठा कर प्रेमी को प्रेमिका द्वारा चप्पल से पिटवाया व थूक कर चटवाया, वीडियो वायरल





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 71 स्थित कुल्टी थाना अंतर्गत रानी तालाब इलाके में स्थानीय पूर्व पार्षद एवं उसके पति द्वारा खाप पंचायत बैठाकर कानून हाथ में लेकर अमानविक सजा देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर विरोधी दलों सहित लोगों का विरोध हो रहा है। जानकारी के अनुसार कुल्टी इलाके में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि वार्ड संख्या 71 के पूर्व पार्षद नाजनीन बेगम व उनके पति खुर्शीद अनवर के साथ दर्जनों युवकों द्वारा इलाके में एक खाप पंचायत बैठा कर एक युवक को बुर्के में एक युवती चप्पलों से पिटाई कर रही है। उसके पश्चात उस युवक को थुकवा कर उससे चटवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वायरल वीडियो में समीर रजा नामक युवक जिसका एक बच्चा भी है, उस युवक का पिछले कई महीनों से इलाके के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम कहानी में मोड़ तब आया जब इनकी प्रेम कहानी की चर्चा इलाके में होने लगी। आरोप है कि समीर उस महिला को ब्लैकमेल भी कर रहा था। जिसके बाद महिला न्याय की गुहार लगाने पूर्व पार्षद व उसके पति के पास गई। पहले तो मामले को बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया गया लेकिन जब बात नहीं बनी तो इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद पूर्व पार्षद नाजनीन बेगम व उनके पति तृणमूल नेता खुर्शीद अनवर एवं अन्य तृणमूल नेताओं ने समाज सुधारने की दुहाई पर तथा इस तरह की हरकत इलाके में कोई ना करे, इसके लिए पूर्व तृणमूल पार्षद नाजनीन बेगम व उनके पति तृणमूल नेता खुर्शीद अनवर सहित इलाके के तृणमूल नेताओं व कर्मियों ने इन्हें सबक सिखाने के लिए एक खाप पंचायत बैठाई। पंचायत में सर्वसम्मति से या फैसला लिया गया कि प्रेमिका प्रेमी को चप्पलों से पिटाई करें एवं प्रेमी थूक कर चाटे।

अब यह प्रश्न यह उठता है कि कानून को हाथ में लेकर कोई तृणमूल नेता तुगलकी फरमान जारी कर अमानवीय कार्य कैसे कर सकता है। इस वायरल वीडियो को लेकर पूर्व पार्षद नाजनीन और उनके पति खुर्शीद अनवर की मुस्कीले बढ़ती हुई जरूर दिखाई दे रही है। इस मामले की लेकर पीड़ित से संपर्क नहीं हो पाया है और ना ही इस वीडियो की पुष्टि की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात