आसनसोल में मॉक ड्रिल के आयोजन हेतु पूर्व रेलवे और एनडीआरएफ के बीच संयुक्त समन्वय बैठक संपन्न



आसनसोल : आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा, और मंडल के सभी प्रमुख शाखा अधिकारियों तथा श्री अभिषेक कुमार गौरव, सहायक कमांडेंट, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा बचाव बल), हरिनघाटा, कल्याणी की उपस्थिति में आसनसोल मंडल में सितंबर में होने वाले मॉक ड्रिल के तौर-तरीके तय करने को लेकर आज (28.08.2022) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने कहा कि मॉक ड्रिल आयोजित करने का मूल उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों की विश्वसनीयता में सुधार लाना और साथ ही, उनकी प्रभावी सक्रियता व सतर्कता का आकलन करना भी है।

श्री अभिषेक कुमार गौरव, सहायक कमांडेंट, एनडीआरएफ ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि एनडीआरएफ रेलवे को समर्थन देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए समर्पित है। उनकी कार्य प्रक्रिया योजना बनाने, बचाव कार्यों की प्रक्रिया का आकलन करने और योजना को कार्य रूप देने पर आधारित है। 

यद्यपि पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल पिछले दो वर्षों से एक दुर्घटना मुक्त मंडल रहा है, फिर भी संरक्षा व सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के कर्मियों की विश्वसनीयता की भावना को और मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता