ट्रेड लाइसेंस रद्द होने के बावजूद दुकान खोलने पर पार्षद ने जताई आपत्ति, मेयर को लिखा पत्र




आसनसोल : आसनसोल बाजार स्थित अटवाल बिल्डिंग में चल रहा कोलकाता बाजार का ट्रेड लाइसेंस नगर निगम ने रद्द कर दिया है ।लाइसेंस मंगलवार को रद्द किया गया। इसके बावजूद भी बुधवार को कोलकाता बाजार खुला रहा। जिस पर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब मेयर ने दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया, तो बिना ट्रेड लाइसेंस का दुकान कैसे चलाया जा सकता है। यह मेयर के सम्मान की बात है। उन्होंने इस को लेकर मेयर को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने मेयर से आग्रह किया है कि यदि यह दुकान लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चलता रहा, तो अन्य व्यापारियो में यह संदेश जाएगा कि बिना ट्रेड लाइसेंस का भी व्यापार किया जा सकता है। उन्होंने नोएडा के ट्विन टावर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह अवैध निर्माण को लेकर ट्विन टावर को ढा गया। उस तरह आप भी यहां उदाहरण प्रस्तुत कीजिए और कोलकाता बाजार के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दीजिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात