Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज में हेल्दी स्नैक्स का शोरूम "शुभलक्ष्मी" का उद्घाटन हुआ संपन्न



 रानीगंज- कोलकाता,दिल्ली जैसे शहरों के पश्चात रानीगंज शहर में पहली बार हेल्द स्नैक्स का शोरूम रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित वृंदावन धाम समिति में खोला गया.

ए यूनिट्स ऑफ द आर्टसी हमपेर्स के तहत शुभलक्ष्मी नामक इस शोरूम का उद्घाटन 2 वर्ष की बालिका चार्वी सरायां ने फीता काटकर किया. जबकि इस अवसर पर शोरूम के मालिक तेजस सरायां एवं यशस्वी सरायां के अलावा सुरेश सरायां , उमेश सरायां,उमा सरायां,चेतन एवं प्रतीक सरायां सहित अंचल के गणमान्य व्यक्तियों में प्रमोद तोदी, शंकर मूंधड़ा, मिट्ठू जाजोदिया, रतन लोहिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे .इस शोरूम के बारे में जानकारी देते हुए तेजस सरायां ने बताया की वर्तमान समय में अधिकांश लोग तला ,भुना (ऑयली फ़ूड) खाना पसंद नहीं करते हैं ,एवं इस बात को ध्यान रखते हुए इस शुभ लक्ष्मी शोरूम में लोगों को हेल्दी स्नैक्स उपलब्ध होंगे. यहां भारत के नामी-गिरामी ब्रांड के भी हेल्दी स्नैक्स उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि इस हैल्दी स्नैक्स में तरह-तरह के चिप्स जैसे आलू चिप्स, सोया चिप्स, साबूदाना के चिप्स ,गुजराती फूड्स ठेपला के साथ साथ ड्राई फ्रूट्स, तरह-तरह के नमकीन उपलब्ध है. सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर मौजूद स्नैक्स एवं नमकीन प्रोडक्ट्स को फ्राई कर उन्हें मशीन द्वारा प्रोसैस्ड करके उसके भीतर का तेल, घी निकाल लिया गया है, जिसके कारण ही यह पूरी तरह से हेल्दी मानी जाती है.

 यशस्वी सरायां ने बताया कि इस शोरूम के तहत तरह-तरह के आकर्षनीय गिफ्ट हैंपर उनके बजट में लोगों को उपलब्ध होंगे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त