रामकृष्ण मिशन में नए बुक स्टॉल और लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल आश्रम मोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन में रविवार को एक नये बुक स्टॉल और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। जिसका बेलूर मठ के महाराज स्वामी सुबीरानंद जी महाराज ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक, मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, पार्षद अनिमेष दास, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव सौमात्मानंद जी महाराज उपस्थित थे। इस मौके पर सुबीरानंद जी महाराज ने कहा कि आज यहां एक बुक स्टॉल और लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ है। जिसमें स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस और मां शारदा देवी के संदेश और जीवन के बारे में विभिन्न भाषाओं में पुस्तके उपलब्ध है। इन पुस्तकों को पढ़ कर लोग विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और मां शारदा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आज पूरे विश्व में इन महापुरुषों के जीवनी और संदेश को लोग पढ़ और सुन रहे हैं। उस पर अमल भी कर रहे हैं। इन महापुरुषों के संदेश को जितना प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। उससे उतना ही देश का, समाज का और अपने जीवन का कल्याण होगा। उन्होंने इसके लिए रामकृष्ण मिशन की सराहना की। साथ ही उन्होंने रामकृष्ण मठ के तरफ से यहां के स्थानीय लोगों और राज्य सरकार को भी धन्यवाद ज्ञापन किया। जिन्होंने इस कार्य को सफल बनाने में आर्थिक सहायता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात