गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के द्वितीय बार अध्यक्ष बने जोगिंदर सिंह




बराकर ---- बराकर हनुमान चढ़ाई निवासी जोगिंदर सिंह गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बराकर शाखा के दूसरी बार अध्यक्ष बने, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दर्शन सिंह को 77 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की।मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बल के नेतृत्व में यह चुनाव संपन्न किया गया एवं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जोगिंदर सिंह 77 और दर्शन सिंह को कुल 22 मत मिले हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस मतदान में कुल 107 मतदाता हैं,जिसमें पूरे 100मत दिए गए। मतदाताओं में केवल 1 मतदाता का वोट तकनीकी कारण से रद्द किया गया।आगे उन्होंने जानकारी दी कि यह चुनाव सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ तथा उक्त चुनाव का नामांकन 30 जुलाई और नाम वापसी का समय 2 अगस्त तक का था जिसमें 2 व्यक्तियों ने ही नामांकन किया था। श्री बल ने बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नियमानुसार कराई गई और वैलेट पेपर के द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया उन्होंने कहा कि उक्त चुनाव 3 वर्ष के लिए किया गया है,इसके पूर्व वर्ष 2019 में सर्वसम्मति के साथ जोगिंदर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया था। मतदान के दौरान मतदाताओं के वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड के जांच के बाद ही मतदान की प्रक्रिया की गई।चुनाव के अवसर पर महिला पुलिस और अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी,ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा सके और गिनती की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट के निगरानी में की गई।इस अवसर पर जोगिंदर सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह बल, परवलिया गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मलकीत सिंह, कुल्टी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,सचिव हरदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने उत्तरण पहनाकर सम्मानित किया।चुनाव जीतने पर जोगिंदर सिंह ने अपने वक्तव्य को रखते हुए कहा कि वे अपने सिक्ख समाज के लोगों की विकास के लिए सदैव अग्रसर एवं प्रयासरत रहेंगे। इस चुनाव के मौके पर चार चुनाव पदाधिकारी अमरजीत सिंह सलूजा उर्फ सोकी, मनजीत सिंह अरोड़ा उर्फ बबलू, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह के अलावा वीरेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, जितेंद्र सिंह,अशोक सिंह, विश्वजीत सलूजा सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई,इतना ही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक मतदान में 86 वर्षीय सुजान सिंह सलूजा ने भी मतदान किया।चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जोगिंदर सिंह ने गुरुद्वारा में अरदास कराई तथा गुरुद्वारा में उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त