रानीगंज- बिंदल गोत्र की कुलदेवी श्री श्री धोली सती दादी का वार्षिक उत्सव श्री धोली सती दादी प्रचार समिति द्वारा शुक्रवार की संध्या रानीगंज के बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर स्थित श्री धोली सती दादी के मंदिर के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई .इस अवसर पर एक और जहां श्री धोली सती दादी का अलौकिक श्रृंगार किया गया,वहीं बुंदिया की सवामणी,फलों की सवामणी, 56 भोग एवं खीर पुडा का भोग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय भजन गायक दुर्गा पांडे द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की गई, इसके अलावा श्री राणीसती दादी सत्संग समिति, श्री सीतारामजी मंदिर समिति, श्री श्याम बाल मंडल एवं श्री हनुमान चालीसा संघ तथा श्री धोली सती दादी प्रचार समिति के सदस्यों ने भी भजनों की प्रस्तुति की. आयोजक मंडली के सदस्य की ओर से कृष्ण कुमार सराफ ने बताया की बिंदल गोत्र की कुलदेवी श्री श्री धोली सती दादी का वार्षिक उत्सव बीते 30 वर्षों से रानीगंज के श्री धोली सती दादी प्रचार समिति द्वारा भ भादो अमावस्या के दिन की जाती है, दादी मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाती है, एवं भक्तों के समस्त समस्त कष्टों का निवारण उनके सुमिरन से ही होता है.भक्त दीप्ती सराफ ने बताया कि दादी की अर्चना मात्र पुष्प अर्पण से होती है, इस आयोजन को सफल बनाने में विष्णु शराफ़, विमल शराफ़, अनूप सराफ, मनोज सराफ,निर्मल लोधा , पुरुषोत्तम शराफ़ एवं संस्था के समस्त भक्तों की अहम भूमिका रही.


0 टिप्पणियाँ