बुधवार की रात इलाके में मां मनसा की पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई




रानीगंज-बुधवार की रात श्रद्धा के साथ नागों की देवी मां मनसा की पूजा मनाई गई. पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों के साथ साथ खनी अंचल के कई जगहों में धूमधाम के साथ मां मनसा की पूजा मनाई गई. इसी क्रम में रानीगंज के हल्दारबांध इलाके में पिछले 26 वर्षो से यह पूजा काफी श्रद्धा और विश्वास से मनाई जाती आ रही हैं, और इलाके में इसकी काफी धूम देखने को मिली. इस मंदिर में मंगला मालाकार नामक एक महिला ने मां मनसा की मंगल कलश की स्थापना कर पूजा की शुरुआत की थी. उन्होंने बताया कि एक दिन सुबह वो तालाब में किसी काम से गई थी, और तब उन्हें वहां एक अद्भुत धातु का कलश मिला. और उसी रात को उन्हें एक सपना भी आया मां मनसा को लेकर, और सपने में मां मनसा ने उनकी पूजा करने का निर्देश दिया, और तब से बीते कई वर्षों से वह उसी धातु के कलश से मां मनसा की पूजा करते आ रही हैं,और उसके बाद पुनः मां मनसा का एक और सपना उन्हें आया, और सपने में मां मनसा ने उन्हें बताया कि उनकी एक मूर्ति सुसुनिया में है, और उस मूर्ति को लाकर स्थापित कर उसकी पूजा की जाए, जिसके बाद उनके पति शोष्टी मालाकार अपनी पत्नी के बताए हुए स्थान पर जाकर उस मूर्ति की खोज में निकले, और उनकी पत्नी के बताए हुए निर्देश के अनुसार उन्हें मूर्ति मिली भी, और वह मूर्ति लाकर उन्होंने मंदिर में स्थापित की. इसके बाद से वहां के लोगों में मां मनसा की पूजा की काफी मान्यताएं हैं, और तब से ही मां मनसा की पूजा इलाके में काफी धूमधाम के साथ की जाती हैं. इस पूजा में काफी दूरदराज से भी लोग आते हैं. इस मंदिर में मां मनसा की पूजा करने से आपकी सारी मन्नते भी पूर्ण होती है.मां मनसा यहां आने वाले सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता