ईसीएल में नियुक्ति दिलवाने की मांग पर ईसीएल अप्रेंटिस संघ ने डीएम से लगाई गुहार




आसनसोल : ईसीएल अप्रेंटिस संघ के बैनर तले ईसीएल में प्रशिक्षण प्राप्त लड़के पिछले 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। यह धरना प्रदर्शन संकतोड़िया स्थित ईसीएल मुख्यालय पर किया जा रहा है।ये लोग ईसीएल में नियोजन के मांग पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को जुलूस के शक्ल में जिला शासक कार्यालय पहुंचे। यह जुलूस बीएनआर रविंद्र भवन से शुरू होकर जिला शासक कार्यालय तक गई। इसके बाद ईसीएल अप्रेंटिस संघ के एक प्रतिनिधिमंडल जिला शासक से मुलाकात कर अपनी मांगे और आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ईसीएल में नियोजन दिलवाने के लिए गुहार लगाई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रॉकी खान ने बताया कि हम लोग आईटीआई, बीटेक करने के बाद ईसीएल में 1 साल अपरेंटिस का प्रशिक्षण लिए हैं। लेकिन ईसीएल हमें नियोजन नहीं दे रहा है। इसके अलावा यह प्रमाण पत्र जहां भी लेकर जा रहे हैं। हमें वहां नौकरी नहीं मिल रही है। क्योंकि वहां बताया जा रहा है कि आप लोग भूमिगत प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। सतह पर आपका कोई उपयोग नहीं है। जिसके कारण हमारी पढ़ाई और प्रशिक्षण सब व्यर्थ हो रहा है। इसके लिए हम लोग पिछले 24 अगस्त से संकतोड़िया स्थिति ईसीएल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन ईसीएल प्रबंधन के द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने के पाले हम लोगों ने जिला शासक को जानकारी दी थी। आज हम लोग उनसे पुनः सहयोग का गुहार लगाने के लिए जिला शासक कार्यालय आए हैं और जिला शासक से गुहार लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात