रानीगंज- रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित श्री रानी सती दादी के मंदिर में बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रानी सती दादी का वार्षिक महोत्सव भादो अमवस्या के अवसर पर मनाई गई . तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत मंदिर के पुजारी सत्यनारायण जोशी ने बताया की शुक्रवार को एक और जहां दादी की मेहंदी का आयोजन किया गया वहीं दूसरी और शनिवार को पूजा अर्चना, दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग ,सवामणी तथा संध्या स्थानीय भजन गायक दुर्गा पांडे द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई .आयोजक मंडल के सदस्य अजय तुलसियान ने बताया कि रविवार को मंदिर के प्रांगण में सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा. यह मंगल पाठ श्वेता सरायां( रुनझुन) के सानिध्य में महिलाएं लाल चुनरी ओढ़ कर इस मंगल पाठ में हिस्सा लेगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष मंदिर में यह कार्यक्रम धूमधाम से होती है ,लेकिन दो बीते 2 वर्षों के कोरोना काल में यह समारोह सामान्य तरीके से संपन्न हुई, परंतु इस वर्ष दुगुने उत्साह के साथ दादी जी का भादो अमावस्या भक्त गण मना रहे हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में अरुण तुलसियान, विकास क्याल, प्रभात अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, पंकज महेश्वरी, जितेंद्र सिंघानिया, विशाल बगड़िया, मनीष अग्रवाल, श्याम जालान, संदीप जोशी, धीरज माटोलिया सहित अन्य भक्तों की अहम भूमिका रही.

0 टिप्पणियाँ