सीबीआई जज को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता को किया गिरफ्तार




आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आसनसोल कोर्ट के विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में मुख्य आरोपी एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अधिवक्ता का नाम सुदीप्त राय है। इसकी जानकारी मंगलवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता कर दी। यह प्रेस वार्ता कुमारपुर स्थित एक निजी होटल में किया गया। इस प्रेस वार्ता में डीसी वेस्ट अभिषेक मोदी, डीसी सेंट्रल एस एस कुलदीप, एसीपी सेंट्रल देवराज दास, आसनसोल दक्षिण थाना के प्रभारी कौशिक कुंडू उपस्थित थे। घटना के संबंध में डीसी सेंट्रल एसएस कुलदीप में बताया कि व्यक्तिगत विवाद के कारण सुदीप्त रॉय बप्पा चट्टोपाध्याय के नाम से एक धमकी भरा पत्र भेजकर बप्पा को फंसाना चाहते थे। इससे कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। सुदीप्त रॉय को पूर्व में भी जालसाजी और नशीली दवाओं के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। जज को पत्र बर्दवान डाकघर से स्पीड पोस्ट के द्वारा भेजा गया था। उसी सूत्र के आधार पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने सोमवार की शाम सुदीप्ता रॉय को आसनसोल के बीएनआर से गिरफ्तार किया था। सुदीप्त ने बप्पा चटर्जी की नौकरी खाने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि सुदीप्त राय के पास से बप्पा चटर्जी के नाम का एक जाली आधार कार्ड भी मिला है। जाली आधार कार्ड को बनाने में जिसने सहयोग किया है। बर्दवान में पुलिस ने उसके साथ भी पूछताछ की है। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि वह सुदीप्त राय के कहने पर आधार कार्ड मुहैया करवाया था। वहीं अभिषेक मोदी ने बताया कि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। इस दौरान बप्पा चटर्जी ने जो बयान दिया। इसके आधार पर तहकीकात करने पर यह पाया गया कि कुछ दिन पहले एक एफीडेविट के मामले में बप्पा चटर्जी ने अधिवक्ता सुदीप्त राय को बाधा दिया था। जिससे के गुस्से के कारण वे बाप्पा चटर्जी को फंसा कर बदला लेना चाहते थे। जब से सुदीप्त राय को पता चला कि पुलिस इस मामले को लेकर तहकीकात कर रही है तब से भी कोर्ट में बहुत कम जा रहे थे वे कोलकाता भी गए थे अभी यह जानकारी नहीं हो पाई है कि वे कोलकाता किसके पास गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुदीप्त राय को मंगलवार को आसनसोल अदालत में पेश कर 10 दिनों के रिमांड की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात