अनुव्रत मंडल को बेल नहीं देने पर जज और उनके परिवार को ड्रग्स केस में फंसाने की मिली धमकी, पूरे राज्य में मचा हड़कंप




आसनसोल : अभी तक आप लोगों ने फिल्म में ही देखा होगा कि किसी आरोपी को जमानत दिलवाने के लिए जज को धमकी दी जाती है। अथवा कोई भय दिखाकर जज को मजबूर किया जाता है। लेकिन टीएमसी के दबंग और बाहुबली नेता अनुव्रत मंडल के केस में हकीकत में यह देखने को मिल रहा है। जहां एक व्यक्ति ने सीबीआई जांच राजेश चक्रवर्ती को एक पत्र लिखकर धमकी दिया है कि अनुव्रत मंडल को बेल दो, वरना जज और उनके परिवार को ड्रग्स केस में फंसा दिया जाएगा। उस व्यक्ति ने पत्र में अपना नाम बप्पा चटर्जी बताया है। जो अपने आपको पूर्व बर्दवान जिला कोर्ट का क्लर्क और क्लर्क यूनियन का नेता बताते हुए अनुव्रत मंडल को बेल देने के लिए धमकी दे रहा है। आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि उन्हें 20 अगस्त को धमकी भरा पत्र मिला था। उन्होंने मामले की जानकारी सोमवार को जिला जज को दी। बाद में कोलकाता हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी इसकी जानकारी दी गई। जज ने कहा की पत्र में उन्हें और उनके परिवार को एनडीपीएस केस यानी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी गई है। गौरतलब है कि सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में अनवर मंडल को 14 दिन के रिमांड के बाद 20 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया था। जहां सीबीआई न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए 4 दिन के सीबीआई रिमांड पर अनुव्रत मंडल को भेजने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। लेकिन इसके पहले आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत जज को धमकी भरा पत्र मिलने से पूरे राज्य में हड़कंप मचा गया है।हालांकि आसनसोल कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों का मानना है कि वे लोग बहुत दिनों से राजेश चक्रवर्ती को देख रहे हैं।वे ऐसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं, ना किसी के आगे झुकने वाले हैं। हालांकि सीबीआई जज राजेश चक्रवर्ती ने खुद भी कहा कि वह इस खतरे से बिल्कुल भी नहीं डरते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात