वार्ड 6 के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार श्रीदीप चक्रवर्ती के समर्थन में संसद लोकेट चटर्जी का रोड शो




 जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या छह में होने वाले उप निर्वाचन को अब तीन ही दिन बचे है. इस चुनाव में चारो दल टीएमसी, माकपा,भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं. इस निर्वाचन में भाजपा के उम्मीदवार श्रीदीप चक्रवर्ती के समर्थन में भजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है,यही वजह है कि इस एक वार्ड के उपचुनाव में बुधवार को राज्य के हेवीवेट नेता दिलीप घोष के रोड शो एवं सभा के पश्चात गुरुवार को हुगली के संसद लोकेट चटर्जी ने बेड़ाला मोड़ से एक रोड शो किया .यह रोड शो यहाँ से बेड़ाला ग्राम का परिक्रमा कर बेनाली ग्राम मोड़ में जाकर समाप्त हुआ. मौके पर कुल्टी के भाजपा विधायक डाक्टर अजय पौदार, आसनसोल जिला अध्यक्ष दिलीप दे संतोष सिंह ,प्रमोद पाठक ,बृजमोहन पासवान, बप्पा चटर्जी, रंजीत गाँधी, साधन माजी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती,उम्मीदवार श्रीदीप चक्रवर्ती ,भारती चटर्जी, सुनीता क्याल, मुनमुन भट्टाचार्य, काकोली घोष, प्रतिमा बाऊरी, मिटु माजी, सोनी तुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान लोकेट चटर्जी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल का विकास करना है तो तृणमूल कांग्रेस के लोग जो दुर्नीति कर रहे है हमें उसके विरुद्ध में एकजुट होकर लड़ाई करना होगा. इस वार्ड में दो बार शशाक दल के पार्षद विजय हुए है ,लेकिन अभी तक कोई भी विकास कार्य इस वार्ड में नहीं हुआ है.रास्ता घाट की अवस्था खराब है,पीने की पानी की समस्या है.वहीं आज के युवा नौकरी पाने के लिए दिन रात पढ़ाई करने के बावजूद भी उन्हें इस राज्य में नौकरी नहीं मिल रही है. उनके काबिलियत को दर किनार कर पशु तस्कर अनुब्रत मंडल के पुत्री,भतीजा एवं अन्य रिश्तेदारों को नौकरी दिया जा रहा है. केंद्र सरकार से आने वाले पैसे को कार्य में नहीं लगाते है. इस लिए आज तृणमूल के मंत्री के घरो में करोड़ो- करोड़ो रूपये मिल रहा है. इस लिए अगर इस वार्ड मे यहाँ के जनता विकास चाहती है ,तो पुरानी गलती यहां के वोटर न करें .भाजपा के उम्मीदवार को वोट देकर भारी मतो से विजय बनाये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात