आसनसोल : आसनसोल मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के सम्मान में, श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने आज (26.08.2022) विवेकानंद इंस्टीच्यूट (डूरंड हॉल), आसनसोल में. श्रीमती अंजू शर्मा, अध्यक्ष, ईरवो (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ)/आसनसोल और श्री एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-I/पूर्व रेलवे/आसनसोल तथा श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2/पूर्व रेलवे/आसनसोल की उपस्थिति में 67वां रेलवे सप्ताह पुरस्कार-2022 प्रदान किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा, श्रीमती अंजू शर्मा, अध्यक्ष, ईरवो (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ)/आसनसोल, श्रीमती अलका मीना, उपाध्यक्ष, ईरवो (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ)/आसनसोल, श्री एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-I और श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रत्येक वर्ष, मंडल के विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों को उनके परिश्रमी कार्य, कर्तव्यों के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेलवे सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा ने अपने अभिभाषण में कहा कि वर्ष 2021-22 के दौरान मंडल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मंडल के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि आसनसोल मंडल ने 67वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार-2022 में 07 शील्ड और 03 कप सहित वर्ष 2021-2022 के लिए "महाप्रबंधक की समग्र दक्षता उपविजेता शील्ड" भी प्राप्त की है। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत के कारण, इस मंडल ने कई ढांचागत और विकासात्मक कार्यों को पूरा किया है । उन्होंने मंडल के समग्र प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।
आज प्रदान किए गए 249 पुरस्कारों में से 10 सामूहिक पुरस्कार थे और 239 व्यक्तिगत पुरस्कार थे।
श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक ने भी विभिन्न विभागों जैसे इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल (जी), कार्मिक, सिगनल एवं दूरसंचार, तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स आदि को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस अवसर पर रेल कर्मचारियों के बच्चों और मंडल सांस्कृतिक संघ के सदस्यों द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-I/पूर्व रेलवे/आसनसोल, श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2/पूर्व रेलवे/आसनसोल श्रीमती अंजू शर्मा, अध्यक्ष, ईरवो (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ)/आसनसोल सहित ईरवो (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ)/आसनसोल के अन्य सदस्यगण, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण और मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ