बिलकिस बानो के सात दुष्कर्म करने वाले 11 आरोपियों को रिहा करने के विरोध में आवाज द्वारा सभा की गयी





 जामुड़िया : गुजरात के गोधरा कांड में 5 माह की गर्भवती महिला बिलकिस बानो के साथ बलात्कार करने वाले 11 बलात्कारियों को 15 अगस्त को गुजरात सरकार द्वारा जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया था .इसके खिलाफ में आवाज संस्था द्वारा जामुड़िया में विरोध सभा की गयी. ज्ञात हो कि गुजरात दंगों के दौरान इन 11 व्यक्तियों पर बिलकिस बानो के साथ बलात्कार तथा उनकी 3 साल की बेटी को जान से मारने का आरोप लगा था ,जिसका अदालत में सजा हुआ था और उन को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. इस सभा में मोहम्मद सलीम अंसारी, नोमान अफसर खान, मो0 कयूम ,बिनय हांसदा, मुन्ना अहीर, मरगिब राही ,मोहम्मद सलाउद्दीन सहित संगठन के अन्य सदस्य और पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. ‌ आवाज के पदाधिकारियों ने गुजरात सरकार द्वारा 11 बलात्कारियों को जेल से रिहा करने के फैसले की कड़ी निंदा की और कहा कि हमारी सभ्यता 5000 साल पुरानी सभ्यता है, लेकिन इतनी पुरानी सभ्यता में कभी भी किसी बलात्कारी के पक्ष में कोई खड़ा नहीं हुआ, लेकिन गुजरात सरकार ने बलात्कारियों के पक्ष में खड़े होने का फैसला दिया और उनको जेल से रिहा करने का आदेश जारी कर दिया . केंद्र सरकार ने 15 अगस्त के दिन कुछ कैदियों को रिहा करने की सूची जारी की थी लेकिन इनमें बलात्कार जैसे संगीन आरोप में सजा काट रहे कैदी शामिल नहीं थे ,लेकिन गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर इन्हें 11 अपराधियों को रिहा कर दिया. आज बेहद जरूरी हो गया है कि सभी लोग इस तरह के फैसलों का विरोध करें ताकि आने वाली नस्लें खुली हवा में सांस ले सकें. आजादी के साथ जी सके. उनके लिए आज विरोध करना बेहद जरूरी हो गया है. वक्ताओं ने बताया कि यह जरूरी नहीं कि हर कोई रैली में शामिल हो या सभा में शिरकत करें जो जहां है वह अपने अपने तरीके से भी इस फैसले का विरोध कर सकता है . 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात