कवि गुरु की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए नगर निगम में की गई बैठक



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा कविगुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती 9 और 10 मई 2022 को धूमधाम से मनाने के लिए बुधवार को निगम कार्यालय में एक बैठक की गई। जिसमें कई विषयों पर चर्चा किया गया। इस बैठक में घोषित उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के अलावा कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद घोषित उप मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा कविगुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।लेकिन पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। लेकिन इस बार नगर निगम कविगुरु की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करेगा। बांग्ला कैलेंडर के अनुसार 25 वीं वैशाख और 26वीं वैशाख अर्थात 9 और 10 मई को सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। 9 मई को 6:30 बजे प्रभातफेरी किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही 10 मई को कोलकाता के नामी रविंद्र संगीत गायक साहेब चट्टोपाध्याय अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता