राम नवमी के उपलक्ष पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाले जाने वाली शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर




रानीगंज-हिंदू संप्रदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक रामनवमी की तैयारी की शुरुआत हो चुकी है.हिंदूओं में इस त्यौहार को लेकर अलग ही उत्साह और आनंद रहता हैं.रामनवमी की पूजा पूरे 9 दिनों तक की जाती हैं.  हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है, और हर एक दिन की अलग मान्यता और कहानी हैं. त्योहार के नाम के मुताबिक रामनवमी यानी के नौ मतलब नौवां दिन जो कि सबसे महत्वपूर्ण होता हैं, इस दिन काफी धूमधाम और अनुष्ठान के साथ पूजा की जाती है. इसी क्रम में रानीगंज विश्व हिंदू परिषद, जो प्रत्येक वर्ष नवमी के दिन माता के लिए एक विशाल शोभायात्रा निकालती है,जिसकी तैयारियां काफी दिन पहले से की जाती हैं. सभी को शोभायात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए शोभायात्रा के प्रचार के उद्देश्य से, रविवार शाम से रानीगंज के कई इलाकों में भगवा रंग ओम अक्षर का झंडा लगाया जा है.  लोगों को शोभायात्रा की जानकारी दी जा रही है.इस अवसर पर आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद् के असिस्टेंट सेक्रेटरी तेज प्रताप सिंह ने कहा बीते तीन वर्षों के बाद पुनः इस बार जोर शोर से शोभायात्रा निकाली जाएगी,जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता