टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में

केकेएस सी की तरफ से निकाली गई चुनावी रैली




जामुड़िया- रविवार को कुनूस्तुरिया कोलियरी में श्रमिक संगठन के के एस सी की तरफ से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में विशाल चुनावी रैली निकाली गई.कुनूस्तुरिया कोलियरी के दो नंबर चाणक से शुरू की गई, जो मस्जिद, बड़ा शिव मंदिर पाड़ा, कुनूस्तुरिया गांव होते हुए, काली मंदिर के पास आकर समाप्त हुई. जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली में हजारों की संख्या में टीएमसी समर्थक और केकेएससी सदस्य उपस्थित थे.मौके पर हरेराम सिंह ने कहा कि आसनसोल में अभिषेक बनर्जी की रैली और यहां की रैली में जो जनता का प्यार देखने को मिला है, इससे यह साफ हो गया है कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत पक्की है. विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शिल्पांचल की जनता ने भाजपा को बराकर नदी पार करवा दिया था इस बार भी उनका यही अंजाम होगा. रैली में ब्लॉक सभापति सुकुमार भट्टाचार्य, के के एस सी के एरिया सचिव रामेश्वर भगत, स्थानीय संघ संगठन से जुड़े संजय चौधरी, सोहराब अली खान ,रानी मुखर्जी सहित संगठन के काफी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता