आसनसोल मंडल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया



 आसनसोल : प्रतिवर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने और दुनिया भर के लोगों से संबंधित विशिष्ट स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज (07.04.022) मंडल रेलवे अस्पताल, आसनसोल में एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों और रेलवे के डॉक्टरों और सेनेटरी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। ट्राफिक कॉलोनी स्थित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/पूर्व के कार्यालय से लेकर मंडल रेलवे अस्पताल (डीआरएच) तक यह रैली आसनसोल की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों से होते हुए गुजरी जहॉं रेलवे परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों को "आवर प्लानेट आवर हेल्थ" विषय पर आधारित सूचनात्मक तख्तियों और बैनरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में जागरूक किया गया ।

इस रैली के समापन के पश्चात मंडल रेलवे अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें श्री एम.के.महता/मुख्य चिकित्या अधीक्षक, डॉ. एस.भट्टाचार्जी/अपर मुख्य चिकित्या अधीक्षक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ.बी.के.चौबे/अपर मुख्य चिकित्या अधीक्षक(प्रशा.) ने पौधे रोपे। इसके बाद मंडल रेल अस्पताल/आसनसोल में "एसोसिएशन ऑफ रेलवे नर्सेज ऑफ इंडिया" द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली