Slide 1 Slide 2 Slide 3

शत्रुघ्न सिन्हा के जीत के लिए तृणमूल की कर्मी सभा




 रांनीगंज: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल द्वारा प्रचार जोरों पर है.तृणमूल के नेता अपने प्रत्याशी मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को जिताने के लिए विभिन्न इलाकों में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस  की ओर से मंगलवार को निमचा के सिद्धू कानू भवन में एक चुनावी कर्मी सभा का आयोजन किया. तृणमूल के कर्मियों को संबोधित करने के लिए मौके पर तृणमूल के जिला अध्यक्ष सह आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय, आसनसोल दक्षिण विधानसभा के पर्यवेक्षक विधायक प्रोफेसर प्रदीप मजूमदार, वरिष्ठ तृणमूल नेता कैप्टन दा सहित सैकड़ों तृणमूल कर्मी मौजूद थे. उपस्थित सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर शत्रुघ्न सिन्हा को जीत दर्ज कराने के लिए प्रचार प्रसार करने को कहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने