जामुडिया : जामुड़िया के हिजलगोड़ा मोड़ स्थित श्याम मेटालिक फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस क्षेत्र की महिलाओं विधार्थी सहित राजनीतिक दलों की महिला नेत्रियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए घरेलू वस्तुओ की प्रदर्शनी लगाई गई थी.कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण एवं संगीत के माध्यम से हुआ.इस दौरान छोटी छोटी बच्चियों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया. इसके बाद सभी महिलाओं और विद्यार्थियों सहित बच्चियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर श्याम मेटालिक की सीएसआर प्रमुख उर्मिला चटर्जी ने कहा कि धसना गांव में आयोजित महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सम्मानित करना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है, क्योंकि आज महिलाएं भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी ख्याति अर्जित कर रही है.मौके पर पोली बागची, प्रीती मुखर्जी, अल्पना मिश्रा, बरनाली मिश्रा, लिपिका चौधरी पंचायत समिति के सह सभापति रेणुका बाउरी, राखी कर्मकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी.

0 टिप्पणियाँ