रानीगंज-उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्यमंत्री के साथ हुई घटना के खिलाफ राज्य भर में टीएमसी का उबाल देखा जा रहा है. रानीगंज टीडीबी कॉलेज में टीएमसी छात्र परिषद की तरफ से जहां रैली निकाली गई ,वहीं उनके तरफ से स्कूल मोड में भी विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान करीबन आधे घंटे तक नेशनल हाईवे 60 पर अवरोध किया गया, जिसकी वजह से आने जाने वाली गाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ऐसे भी रणीगंज एनएसबी रोड नेशनल हाईवे 60 की चौड़ाई काफी कम है, ऊपर से रास्ता जाम होने की वजह से गाड़ियों की लंबी लाइन दोनों तरफ लग गई. प्रदर्शन समाप्त होने के काफी देर बाद यातायात को सुचारू किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसीपी के तितास बनर्जी, शिवम लाहा, विश्वरूप दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ