कुल्टी- पुलिस कमिश्नर एस. के.नीलकांतम ने कुल्टी में नव निर्मित डीसीपी वेस्ट कार्यालय का उद्घाटन किया.उन्होंने पुलिस कमिश्नर ने पुलिस परेड की सलामी ली.उन्होंने कार्यालय में वेस्ट जोन के अंतर्गत सभी पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की.उन्होंने कहा कि इस कार्यालय को आधुनिक बनाया जायेगा.जिससे यहां से वेस्ट जोन के अंतर्गत सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जायेगा.उन्होंने कहा कि इस कार्यालय को स्थापित करने में डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी का अहम योगदान है.इस अवसर पर एसीपी कुल्टी सुकांतो बनर्जी के अलावा कुल्टी, सालानपुर एवं चितरंजन थाना प्रभारी के अलावा सभी पुलिस प्रभारियों ने भाग लिया.

0 टिप्पणियाँ