Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा की तरफ से रामपुरहाट घटना को लेकर किया गया थाना का घेराव, सौंपा गया ज्ञापन



रानीगंज-रानीगंज बीजेपी शहर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल के नेतृत्व में मंगलवार रांनीगंज थाना का घेराव किया गया. थाना घेराव कार्यक्रम मंगलवार को पूरे राज्य भर में किया गया, जिसका मुख्य मकसद रामपुरहाट में हुए नरसंहार मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए.भाजपाईयों का कहना है कि इस मामले को लेकर हमने राज्यसभा में भी आवाज उठाई लेकिन हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की गई. हमारे साथ मारपीट की गई और ऊपर से हमारे सांसद शुभेंदु अधिकारी को भी बेवजह सस्पेंड कर दिया गया. राज्य सरकार अपनी मनमानी कर रही है, उसे जनता की फिक्र नहीं है.रामपुरहाट के बागुटी में जिस तरह की घटना घटी है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि राज्य में आम जनता सुरक्षित नहीं है, पुलिस भी राज्य सरकार के इसारे पर काम करती है. थाने के बाहर प्रदर्शन के साथ ही एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया.इस कार्यक्रम में भाजपा के देव कुमार बोस, सुनीता क्याल, देबजीत खां, शमशेर सिंह,अलख देव पांडे, मदन त्रिवेदी, शताब्दी चटर्जी, मीडिया सयोंजक गोपाल पारिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने