रानीगंज-शिल्पांचल के साथ-साथ रानीगंज में भी धूमधाम से वसंत उत्सव मनाया गया .इसी क्रम में रानीगंज के 93 नंबर वार्ड में वार्ड पार्षद और टीएमसी नेता आलोक बोस के नेतृत्व में वसंत उत्सव मनाया गया. इस मौके पर प्रभातफेरी भी निकाली गई. यह प्रभात फेरी रानीगंज बाजार होते हुए स्कूल पाडा में आकर खत्म हुई, प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल से रंगे संगीत की धुन पर नाचते गाते आगे बढ़े. मौके पर 93 नंबर वार्ड के पार्षद आलोक बोस ने सभी को वसंत उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वसंत उत्सव शांति और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी मिलजुल कर इस त्यौहार को मनाए,वही 36 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद दिव्येंदु भगत ने कहा कि पूरे बंगाल में आज वसंत उत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि वसंत उत्सव आज सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहा आज पूरे विश्व में वसंत उत्सव मनाया जाता है,उन्होंने कहा कि कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर ने इसकी शुरुआत की थी. हालांकि वसंत उत्सव का इतिहास उससे भी प्राचीन है, उन्होंने होली को लेकर बताया की होली का त्यौहार एक वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य है वसंत ऋतु में पलाश जैसे फूलों के रंगों को शरीर में लगाने से बहुत से बीमारियों से राहत मिलती है. उन्होंने सभी से बाजार में बिकने वाले केमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों से होली खेलने की अपील की. सामाजिक कार्यकर्ता सौरव बनर्जी ने कहा कि वसंतोत्सव सामाजिक समरसता का प्रतीक है. संजीव मोहंती ने कहा कि बंगाल और खास कर रानीगंज एक ऐसा शहर है जहां हर धर्म और जाति के लोग रहते हैं .धर्म सबका अलग अलग हो सकता है, लेकिन उत्सव में सभी सम्मिलित होते हैं. और सब एक दूसरे के साथ मिलजुल कर सभी धर्मों के त्योहारों को बड़ी शिद्दत से मनाते हैं वसंत उत्सव भी इसका अपवाद नहीं है.

0 टिप्पणियाँ