बर्नपुर : पायल मल्टी प्लाजा बर्नपुर की ओर से बर्नपुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आयोजन 7 मार्च से बर्नपुर के हुसैननगर मैदान में किया जायेगा। जिसे लेकर रविवार को पायल मल्टी प्लाजा के संस्थापक सैयद इम्तियाज ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान इम्तियाज ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बरपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 7 दिनों तक चलेगी। मैच के दौरान प्रत्येक दिन हमारी संस्था लोगों से चंदा लेगी उस चंदे का जो भी रकम होगा। उसका इस्तेमाल समाजसेवी कार्यो मे की जायेगी, जिसमें असहाय लोगों की संस्थाओं में दी जाएगी और क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें हमारी टीम पायल मल्टी प्लाजा हिस्सा नहीं ले रही हैं। फिलहाल जीतने वाली टीमों की राशि अभी तय नहीं की गई है। वह फाइनल मैच में बता दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ